भारतीय सेना ने जम्मू के नौशेरा के लाम इलाके में दो आतंकवादियों को मार गिराया

भारतीय सेना को जम्मू कश्मीर में बड़ी कामयाबी मिली है. भारतीय सेना ने रविवार (8 सितंबर 2024) रात जम्मू के नौशेरा के लाम इलाके में दो आतंकवादियों को मार गिराया है.इनके पास से बड़ी मात्रा में युद्ध के सामान बरामद किए गए हैं. अभी अभियान जारी है. व्हाइट नाइट कॉर्प्स के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी दी थी.

जम्मू कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद सेना ने इलाके में घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया. कुछ घंटे तक चले मुठभेड़ के बाद सेना ने आतंकियों को मार गिराया. बताया जा रहा है कि ये आतंकवादी बड़े हमले की फिराक में थे.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]