केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले रविवार 18 अगस्त को अहमदाबाद पहुंचेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले रविवार 18 अगस्त को अहमदाबाद पहुंचेंगे। अमित शाह गांधीनगर संसदीय क्षेत्र के अलावा अहमदाबाद पूर्व और पश्चिम संसदीय क्षेत्रों में 1000 करोड़ रुपये के अलग-अलग विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।18 अगस्त को अमित शाह नागरिक संशोधन कानून के तहत 181 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र देंगे। इसके अलावा सिंधु भवन रोड पर नवनिर्मित ऑक्सीजन पार्क जनता को समर्पित किया जाएगा। तो वहीं, मकरबा में नवनिर्मित स्विमिंग पूल का भी उद्घाटन करेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह अपने अहमदाबाद दौरे के दौरान गांधीनगर लोकसभा में 21 और अहमदाबाद पूर्व और पश्चिम लोकसभा क्षेत्रों में 4 विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। वे वेजलपुर विधानसभा में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। आपको बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 अगस्त को अहमदाबाद में थे। उन्होंने अहमदाबाद से भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। साथ ही तिरंगा यात्रा को भी संबोधित किया।
