विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भव्य रूप से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चे डांस और परेड में हिस्सा लिए

विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भव्य रूप से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चे डांस और परेड में हिस्सा लिए।

संवाददाता रितेश शर्मा

शक्तिनगर(सोनभद्र)। विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शक्तिनगर में 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अतिथियों का परिचय कराते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र भूषण शुक्ल ने आज के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे
मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक सुजीत कुमार एवं अध्यक्ष के रूप में एनसीएल के अधिकारी बृज किशोर तिवारी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सुजीत कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम को याद करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और उनके योगदान की सराहना की। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य अनिल चतुर्वेदी ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपना विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गीत प्रस्तुत किए गए। अतिथियों ने कार्यक्रमों की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन उमापति त्रिपाठी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन शैलेंद्र श्रीवास्तव ने किया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]