शक्तिनगर l महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्ति नगर में 15 अगस्त 2024 को 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

संवाददाता रितेश शर्मा
शक्तिनगर l महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्ति नगर में 15 अगस्त 2024 को 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l इस अवसर पर संस्था के प्रभारी डॉक्टर प्रदीप कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया l ध्वजारोहण के पश्चात डॉ प्रदीप कुमार यादव ने स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय पर्व बताते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए काफी महत्वपूर्ण है l आज

हमारे देश को आजादी मिली थी l उन्होंने देश के लिए मर मिटने वाले देश के सपूतों को याद करते हुए कहा कि उनसे हमें सीख लेने की जरूरत है खास करके युवा पीढ़ी को जिन पर देश का भविष्य टिका है l इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने देशभक्ति का गीत भी प्रस्तुत किया l ध्वजारोहण कार्यक्रम मे डॉक्टर रागिनी श्रीवास्तव , डॉक्टर अनिल कुमार दुबे , डॉक्टर छोटेलाल प्रसाद , डॉक्टर मानिकचंद पांडे , डॉक्टर विनोद कुमार पांडे , डॉक्टर रजनीकांत राम , डॉ रणवीर प्रताप सिंह , श्री प्रशांत कुमार विश्वकर्मा, श्री मदन लाल , डॉक्टर अपर्णा त्रिपाठी, श्रीमती अजय लक्ष्मी , डॉ मृत्युंजय कुमार पांडे, श्री उदय नारायण पांडे, श्री रविकांत कुशवाहा ,अमित कुमार सिंह , अमरीश , सिद्धार्थ आनंद आदि उपस्थित रहे l समारोह का संचालन डॉक्टर मानिकचंद पांडे ने कियाl
