मां ने फोन छीन तो 17 वर्षीय किशोरी दसवीं की छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या की

17 वर्षीय मृतक किशोरी दसवीं की छात्रा थी और किच्छा के लालपुर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती थी।

मां ने बताया कि शनिवार रात करीब ढाई बजे उनकी बेटी दूसरी मंजिल के कमरे में किसी से फोन पर बात कर रही थी।इस पर उन्होंने उसका फोन छीन लिया। इसके बाद वह नीचे आ गईं। इसी दौरान बेटी ने गुस्से में आकर अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। यह देखकर उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहीं।

इसके बाद आनन-फानन में उन्होंने अपनी बहन और उसके बेटे को घर पर बुलाया। सभी ने मिलकर दरवाजे को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। जब वह कमरे में पहुंचे तो देखा कि अंदर बेटी चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटकी हुई थी। तत्काल उन सभी ने मिलकर उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]