भाई से पहले इन देवताओं को बांधे राखी

हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार इस साल यह पर्व 19 अगस्त 2024, सोमवार को मनाया जाएगा. इस पर्व का इंतजार हर भाई-बहन बड़ी बेसब्री से करते हैं.भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन देशभर के हर कोने में मनाया जाता है. इस दिन बहने अपने भाई की कलाई में राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं. वहीं भाई भी बहन को जीवनभर साथ निभाने और रक्षा करने का वचन देता है. लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रक्षाबंधन के दिन सबसे पहले भाई को नहीं, बल्कि इन देवी-देवताओं को राखी बांधनी चाहिए. ऐसा करने से देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है.

भाई से पहले इन देवताओं को बांधे राखी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रक्षाबंधन के दिन बहने अपने भाई से पहले कुछ देवताओं का राखी बांधे. ऐसा करना शुभ व फलदायी माना गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भाई को राखी बांधने से पहले कुछ देवताओं को राखी बांधने की परंपरा है? इसके जरिए देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है. आइए जानते हैं क‍ि रक्षाबंधन के द‍िन क‍िन भगवानों को और कौन से रंग की राखी बांधनी चाहिए.

भगनवान गणेश: गणपत‍ि बप्‍पा को प्रथम पूज्‍य माना गया है इसल‍िए राखी के द‍िन सबसे पहले गणेश भगवान को राखी बांधनी चाहिए. भगवान गणेश को लाल रंग की राखी बांधे.

भगवान शिव: सावन मास की पूर्णिमा के दिन राखी का त्योहार मनाया जाता है. इसल‍िए इस द‍िन भोलेनाथ को राखी जरूर बांधनी चाह‍िए. इस दिन शिवजी को नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए.

भगवान श्रीकृष्ण: राखी बांधने की परंपरा द्रौपदी के कन्‍हैया को रक्षासूत्र बांधने से हुई थी. कन्‍हैयाजी द्रौपदी को अपनी बहन मानते थे और उनकी रक्षा का वचन दिया था. इस दिन श्रीकृष्ण को हरे रंग की राखी बांधे.

हनुमान जी: इस दिन हनुमान जी को राखी बांधने से मंगल दोष दूर होता है. इस दिन हनुमान जी को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]