एक पत्नी ने अपनी ही पति की हत्या कर पति के सिर पर ईंट से वार कर शव पर बैठ गई, फिर सिर से भेजा निकालकर फेंकी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपनी ही पति की हत्या कर दी। बताया जा हरा है कि महिला ने पहले अपने पति के सिर पर ईंट से वार किया जिसके बाद शव पर बैठ गई।पुलिस पहुंची तो उसके सामने कुचले हुए सिर से भेजा निकालकर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हथौड़ा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का है। दरअसल, संविदा पर कार्यरत सत्यपाल की पत्नी से रोजाना किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। इसी दौरान गुरुवार को पत्नी पर खून सवार हो गया। पहले तो पति को हंसिया लेकर दौड़ाया जिसके बाद सिर पर ईट से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। उसकी खोपड़ी को फोड़ने के बाद दो भागों में बांटकर दस मिनट तक हाथ डालकर अंदर से नसें आदि निकालकर फेंकती रही।
आपको बता दें कि गुरुवार को करीब दो बजे सत्यपाल समोसे लेकर अपने घर गया था। अंदर जाने पर गायत्री ने कुछ कह दिया। दोनों में विवाद होने के बाद सत्यपाल ने डंडा मार दिया। डंडा लगते ही गायत्री भड़क गई। उसने अलमारी में रखे हंसिया को उठाया और मारने के लिए झपट पड़ी।
तभी वहां से गुजर रहे सेहरामऊ दक्षिणी थाने के प्रभारी रोहित सिंह ने भीड़ लगी देखकर अपनी गाड़ी को रुकवा लिया। उन्होंने वीभत्स घटना देखी तो वह सन्न रह गए। वह महिला के पास गए। उसे रोकने के लिए भीड़ में खड़ी महिलाओं को बुलाया, पर कोई आने को तैयार नहीं हुई। गायत्री को बमुश्किल खुद ही हटाया। वह बोली कि मार दिया, बहुत तंग करता था।
क्या बोले एएसपी सिटी?
एएसपी ने बताया कि सत्यपाल की शादी को 18 वर्ष से अधिक समय हो गया था। वह शराब पीते थे, जिस कारण अक्सर पत्नी से झगड़ा होता था। दोनों बच्चे कुछ दूर स्थित दूसरे घर में दादी के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि जिस तरह से महिला ने शव के साथ क्रूरता की है। उससे वह मानसिक बीमार भी लग रही है। पूछताछ की जा रही है।
