बभनी ब्लॉक पर किया गया गुरु दक्षिणा कार्यक्रम

बभनी ब्लॉक पर किया गया गुरु दक्षिणा कार्यक्रम।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/सोनभद्र – राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की ओर से किए जाने वाले मुख्य कार्यक्रमों में गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का विशेष महत्व है। इस आयोजन में संघ से जुड़े स्वयंसेवकों की ओर से निधि समर्पण किया जाता है। यह बातें मुख्य वक्ता श्री दीप नारायण जी (विभाग कार्यवाह सोनभद्र )ने कही।

उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना, क्रिया-कलाप एवं वर्तमान परिवेश में राष्ट्र एवं संपूर्ण विश्व के लिए संघ की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की। भगवा ध्वज पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। समर्पण कार्यक्रम में उपस्थित बभनी ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह जी,प्रधान संघ खंड अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह, अरुण सिंह, बभनी खंड विस्तारक विकास सिंह,जिला कार्यवाह दुद्धी राम कुमार जी , राकेश सिंग झुन्नू, खंड कार्यवाह सुजीत जी, जेपी जायसवाल, राजकुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]