शरद पवार ने सीएम एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की

महाराष्ट्र की सियासत में मुलाकात का दौर जारी है, अपने भविष्य की तलाश में पार्टिया सहारा खोजने में लगी हुई हैं। महाराष्ट्र राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार को जब से भतीजे अजीत पवार से घात मिली तब से वो सक्रिय हो गए हैं।पार्टी के भले ही तो फाड़ हो गए हों लेकिन वो अपनी जमीन तलाशने में लगे हुए हैं। अजीत गुट के कई विधायक शरद पवार मिल चुके है तो कई उनसे हाथ भी मिला चुके हैं। हाल ही में शरद पवार ने सीएम एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की।
बता दें कि दो सप्ताह में शरद पवार और शिंदे की दूसरी मुलाकात है। इससे पहले शिंदे ने मनसे चीफ राज ठाकरे से मुलाकात की थी। बता दें कि मनसे चीफ राज ठाकरे ने राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर एकनाथ शिंदे से बातचीत की है। राज ठाकरे मनसे प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों जैसे बीडीडी चॉल का पुनर्विकास, पुलिस हाउसिंग कॉलोनी का पुनर्विकास और कुछ अन्य आवास परियोजनाओं को लेकर चर्चा की है।
राज ठाकरे के साथ एकनाथ शिंदे की मुलाकात के हिसाब से लगता है कि दोनों एक साथ आगामी विधानसभा में दिख सकते हैं। विधानसभा चुनाव में सीट विभाजन की बात की जाए तो, राज ठाकरे ने हाल में कहा कि महाराष्ट्र में वो अकेले ही चुनाव लड़ेगे। दूसरी ओर एनडीए खेमें की बात की जाए तो शिंदे गुट 90-100 सीट पर अपनी दावेदारी रख सकते हैं। इसके अलावा अजीत पवार 80 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
इसके अलावा बीजेपी 160 के आस-पास सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारने को तैयार है। विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन की बात करें तो उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस पार्टी 120 से लेकर 130 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) 90-100 सीटें जबकि एनसीपी-एसपी 75-80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
