योगी आदित्यनाथ ने कांवड़िओं से अपील करते हुए कहा है कि शिवभक्ति के साथ आत्मानुशासन भी जरूरी

22 जुलाई से देशभर में कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु कावंड़ ले जा रहे हैं. वहीं इस बीच कुछ कांवड़िओं सड़को पर बवाल मचा रहे हैं. यूपी में भी बड़ी संख्या में ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं.इन घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं. इसी बीच योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि शिवभक्ति के साथ आत्मानुशासन भी जरूरी है.
