मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक में शामिल हुईं सिर्फ पांच मिनट बोलने का मिला मौका , नीति आयोग की बैठक छोड़कर बाहर आगईं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल हुईं। बैठक से बाहर आने के बाद ममता ने आरोप लगाया कि उन्हें सिर्फ पांच मिनट बोलने का मौका दिया गया।इसके बाद वह नीति आयोग की बैठक छोड़कर बाहर आ गईं। ममता बनर्जी ममता ने कहा कि उनसे पहले लोगों को 10 से लेकर 20 मिनट तक बोलने दिया गया। ममता बनर्जी ने कहा कि वह विपक्ष से एकमात्र मुख्यमंत्री थीं जो इस बैठक में हिस्सा लेने पहुंची थीं। इसके बावजूद उन्हें बोलने नहीं दिया गया। ममता बनर्जी ने इसे अपना अपमान बताया है।
