कुपवाड़ा में एक बार फिर आतंकियों और सेना के जवानों में मुठभेड़ में सेना के तीन जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक बार फिर आतंकियों और सेना के जवानों में मुठभेड़ की खबर है. यह मुठभेड़ कमकारी इलाके में शुरू हुई है. मुठभेड़ में सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं.आतंकियों की तलाश में सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से लगभग हर दिन जम्मू-कश्मीर के किसी न किसी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. सेना ने एलओसी पर घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम भी किया है.

कुपवाड़ा में तीन दिनों में यह दूसरी मुठभेड़ है, जो जिले के कुमकरी इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शुरू हुई. सुरक्षा बलों ने संभावित आतंकवादी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद कुपवाड़ा के कुमकरी इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था. सुरक्षा बलों ने शनिवार को छिपे हुए आतंकवादियों खोज निकाला, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें कम से कम तीन सैनिक घायल हो गए.

मंगलवार को भी हुई थी मुठभेड़
कुपवाड़ा में मंगलवार यानी 23 जुलाई को भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. सुरक्षाबल आतंकवाद विरोधी अभियान चला रहे थे. इस दौरान उनका सामना आतंकियों से हो गया था, जिसके बाद जिले के लोलाब इलाके में एनकाउंटर शुरू हो गया था. कश्मीर संभाग की पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “सुरक्षाबलों को कुपवाड़ा के लोलाब में त्रिमुखा टॉप के पास आतंकवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिली जिसके बाद अभियान शुरू किया गया.” मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को भी मार गिराया गया था. मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गए थे.

40 से 50 पाकिस्तानी आतंकवादियों का एक समूह पहाड़ो पर छुपे हुए हैं
सूत्रों के अनुसार, लगभग 40 से 50 पाकिस्तानी आतंकवादियों का एक समूह जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी जिलों के ऊपरी इलाकों में छिपा हुआ है, जिसके कारण सुरक्षा बलों ने उन्हें पकड़ने के लिए इन इलाकों में बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है. सूत्रों ने बताया कि ये आतंकवादी, जो इस क्षेत्र में घुसपैठ करने में कामयाब रहे हैं, अत्यधिक प्रशिक्षित हैं और कुछ आधुनिक हथियारों से लैस हैं, जिनमें नाइट विजन उपकरणों से लैस अमेरिकी निर्मित एम4 कार्बाइन राइफलें भी शामिल हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]