उत्तर प्रदेश में डिजिटल अटेंडेंस को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बड़ा फैसला लिया ऑनलाइन डिजिटल अटेंडेंस पर लगा दी गई रोक

उत्तर प्रदेश में डिजिटल अटेंडेंस को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। अब सीएम योगी की ओर से ऑनलाइन डिजिटल अटेंडेंस पर रोक लगा दी गई है। सीएम योगी ने शिक्षक संघ और शासन के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया।अब डिजिटल अटेंडेंस पर 2 महीने तक के लिए रोक लगा दी गई है। बता दें कि सरकार के इस फैसले के बाद शिक्षक काफी नाराज थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्य सचिव की ओर से डिजिटल अटेंडेंस पर फिलहाल रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है। विवाद का हल निकालने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश के बेसिक शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस के मामले में यह कमेटी सभी पक्षों के साथ बैठक करेगी। इसमें विवाद का हल निकाला जाएगा। माना जा रहा है कि शिक्षकों की सहमति लेने और सभी पहलुओं पर विचार के बाद अब सरकार के स्तर पर इस दिशा में आगे कदम बढ़ाया जाएगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]