अमेठी:गैस टैंकर व कार में भिड़ंत कार सवार दरोगा की मौत जबकि सिपाही घायल

अमेठी थाना क्षेत्र जायस में रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर मुर्गिहापुर के पास सोमवार को गैस टैंकर व कार में भिड़ंत हो गई। कार सवार दरोगा की मौत हो गई जबकि सिपाही घायल हो गया।बिजली आपूर्ति व मोबाइल फोन बंद रहा। करीब सात घंटे आवागमन बंद कर रूट डायवर्जन किया गया।
बीच हाईवे पर पलटे टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। गौरीगंज की एक फैक्टरी से आई विशेषज्ञों की टीम ने सात घंटे बाद टैंकर को सीधकर गैस रिसाव बंद किया। हाईवे किनारे के घर खाली करा दिए गए।
गौरीगंज की ओर से एक टैंकर गैस लेकर रायबरेली की ओर जा रहा था। जायस इलाके में रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर मुर्गिहापुर गांव के पास हुई घटना
उधर कार सवार प्रयागराज के थाना नवाबगंज के अंधियारी गांव निवासी दरोगा बृजभूषण (58) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथ कार में मौजूद सिपाही संतराज जख्मी हो गया।
