धौलपुर में बारातियों से भरी पिकअप पलट जाने से एक बाराती की मौत

जयपुर. धौलपुर में बारातियों से भरी पिकअप (जीप) पलट जाने से एक बाराती की मौत हो गई. हादसे में ढाई दर्जन बाराती घायल हो गए. इस पिकअप में 30 से ज्यादा लोग सवार थे. हादसा रविवार देर रात को नेशनल हाईवे नंबर 123 पर रजौरा खुर्द के पास हुआ.घायलों को दो-तीन एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ गंभीर घायलों को परिजन आगरा और अन्य स्थानों के हायर सेंटर ले गए. यह दर्दनाक हादसा हादसे सड़क पर बैठी गाय और एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर होना बताया जा रहा है. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]