मणिपुर संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद

मणिपुर के जिरीबाम जिले के मोंगबुंग गांव में रविवार सुबह संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पहचान बिहार के 43 वर्षीय अजय कुमार झा के रूप में की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ”जवान के सिर में गोली लगी थी और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घायल पुलिसकर्मी का इलाज जारी है।” मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हमले की निंदा की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]