एक नवदम्पत्ति ने घर मे फाँसी के फन्दे पर लटक कर आत्महत्या कर ली 2 महीने पहले हुई थी शादी

राजस्थान के डीग जिले में सीकरी थाना क्षेत्र के गांव बुडली में 2 महीने पहले ही विवाह बंधन में बंधे एक नवदम्पत्ति ने घर मे फाँसी के फन्दे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह प्राइवेट इलैक्ट्रिशियन का काम करने बाले नेमीचंद (22) और उसकी पत्नी सोनिया (20) के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सीकरी अस्पताल में पोस्टमॉटर्म के बाद परिजनों को सौप दिये।
