सात राज्यों में 13 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी

सात राज्यों में 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है. बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को मतदान हुए थे.

हिमाचल प्रदेश में 71% से ज्यादा मतदान हुआ, जिसमें नालागढ़ निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा 78% मतदान दर्ज किया गया. तमिलनाडु के विक्रवंडी निर्वाचन क्षेत्र में शाम 5 बजे तक 77.73% मतदान दर्ज किया गया था. वहीं मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर 78.38% मतदान हुआ था.

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच उपचुनाव वाली सभी चार सीटों पर कड़ी टक्कर है. हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए बहुत कुछ दांव पर है, जहां उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर भी देहरा सीट से चुनाव लड़ रही हैं. पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर उपचुनाव को राज्य में आम आदमी पार्टी सरकार के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]