भारत-पाकिस्तान महिला एशिया कब मैच से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने भरी हुंकार


हरमनप्रीत कौर का मानना है कि भारतीय महिला टीम हर मैच को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरती है और इस महीने के अंत में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मैच के दौरान भी उसका यही लक्ष्य होगा।भारत ने हाल ही में घरेलू सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की वनडे श्रृंखला और एकमात्र टेस्ट में हराने के बाद टी20 श्रृंखला को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया।

दक्षिण अफ्रीका पर मिली जीत से भारतीय टीम का हौसला बढ़ा हुआ है।हरमनप्रीत ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ”अभी हमारा दृष्टिकोण कुछ ऐसा है कि हम सभी मैचों को समान महत्व दे रहे हैं। सभी हर मैच को जीतने की कोशिश करते हैं और हमें लगता है कि एक टीम में यही होना चाहिए। टीम में हर कोई यही महसूस कर रहा है।

”भारतीय टीम अब 19 जुलाई से शुरू होने वाले एशिया कप में चुनौती पेश करेगी। एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका कर रहा है और भारतीय टीम दांबुला में चिर-परिचित पाकिस्तान के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी।हरमनप्रीत ने कहा कि कप्तान के तौर पर यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह ऐसे मैचों के दौरान अपनी टीम पर दबाव हावी नहीं होने दे। उन्होंने कहा, ”जब आप पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं तो दोनों देशों में एक अलग माहौल होता है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]