बाबर आजम वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब

बाबर आजम वेस्टइंडीज और अमेरिका (USA vs WI) की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। क्योंकि, टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई. जिसके बाद पाकिस्तान टीम को जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है।टी20 विश्व कप में पहली बार खेल रही अमेरिका ने सुपर ओवर में भी पाकिस्तान को बूरी तरह धूल चटाई है। जबकि भारत के खिलाफ मैच में टीम को जीते हुए मैच में हार गई थी। जिसमें उसने जीत हासिल की और पाकिस्तान ने सुपर 8 में भी अपनी जगह नहीं बना सका। इसके बाद कप्तान बाबर आजम की कप्तानी पर भी कई सवाल उठे। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार बाबर आजम के चाचा मैदान पर बल्लेबाजी करते नजर आए। टी20 विश्व कप 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कई विवाद देखने को मिले है। जबकि इसी बीच पाक टीम के कप्तान बाबर आजम के चाचा इफ्तिखार अहमद एक क्लब मैच में बल्लेबाजी करते नजर आए.बाबा आजम के चाचा मैदान में उतारें !इफ्तिखार अहमद का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन बेहद खराब रहा. लेकिन अब इफ्तिखार अहमद क्लब मैच में भी फ्लॉप साबित हुए हैं। बता दें कि इफ्तिखार अहमद को सभी पाकिस्तानी खिलाड़ी चाचा कहकर बुलाते हैं। जिसके चलते कुछ फैंस उन्हें कप्तान बाबर आजम का चाचा भी मानते हैं। इफ्तिखार अहमद 33 साल के हो गए हैं।
सोशल मीडिया पर इफ्तिखार अहमद हुए ट्रोल सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम के सीनियर खिलाड़ी इफ्तिखार अहमद का एक वीडियो तेजी से वायरल है। वीडियो में वह किसी क्लब मैच में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे है। हालांकि, क्लब मुकाबले में भी इफ्तिखार अहमद बिना रन बनाए आउट हो गए हैं। साथ ही वह गोल्डन डक का शिकार हुए। जिसके चलते अब सोशल मीडिया पर उनका का जमकर मजाक बनाया जा रहा है। क्योंकि, इतने सीनियर प्लेयर होकर भी इफ्तिखार एक खराब शॉट खेलकर आउट हुए। जिसके चलते अब उन्हें जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है।
