हरियाणा के पंचकूला में सड़क परिवहन की बस पलटने से हुआ हादसा

हरियाणा के पंचकूला में सड़क परिवहन की बस पलटने से बड़ा हादसा हुआ है।

हादसा पिंजौर के पास हुआ है। बस में सवार40 स्कूली बच्चों के साथ अन्य यात्री भी घायल हुए हैं।गंभीर रूप से घायल एक महिला को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।

हादसा कैसे हुआ इसको लेकर जांच जारी है। अब तक की जांच में पता चला है कि बस में जरूरत से ज्यादा यात्री भरे थे।

दरअसल ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों के बच्चे रोडवेज की बसों में सवार होकर जाते हैं। यही कारण है कि बस में सवारियां ज्यादा हो गई थीं। एक मोड पर चालक बस को कंट्रोल नहीं कर सका और बस पलट गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]