कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का 8 जुलाई को मणिपुर का दौरा करने की है संभावना

काग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी के 8 जुलाई को मणिपुर का दौरा करने की संभावना है. वह राहत शिविरों का दौरा करेंगे और पीसीसी नेताओं से भी मिलेंगे. नेता विपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का तीसरा दौरा मणिपुर का होगा.राहुल गांधी हाथरस, अहमदाबाद के बाद मणिपुर जाएंगे .
राहुल गांधी फिलहाल अहमदाबाद में हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने, मैं संसद में सोच रहा था कि उन्होंने राम मंदिर का उद्घाटन किया. उद्घाटन में अडानी और अंबानी दिखाई दे रहे थे लेकिन कोई भी गरीब व्यक्ति वहां नहीं देखा गया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाथरस भगदड़ में मरने वालों के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए हाथरस का दौरा किया. सत्संग के बाद मची भगदड़ में करीब 121 लोगों के मरने की खबर है. अभी तक बहुत से लोग लापता हैं.

‘हाथरस जाना एक राजनीतिक दौरा’

भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया हाथरस दौरे को राजनीतिक दौरा करार दिया. गिरिराज सिंह ने बेगुसराय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, राहुल गांधी का हाथरस जाना एक राजनीतिक दौरा था और कुछ नहीं. भाजपा नेता ने कहा, “जो लोग जांच कर रहे हैं उन्होंने कहा है कि (हाथरस भगदड़ दुर्घटना मामले में) किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. बसपा प्रमुख मायावती की इस मांग पर कि ‘भोले बाबा’ को गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]