जलभराव की समस्या होते ही दिल्ली की जल मंत्री आतिशी एक्शन मूड में शिकायत के लिए जारी की नंबर

दिल्ली में हुई तेज बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया। जलभराव की समस्या होते ही दिल्ली की जल मंत्री आतिशी एक्शन मूड में नजर आ रही हैं। आतिशी बुधवार से जलभराव वाले स्थानों को लेकर आदेश जारी कर रही हैं।वहीं गुरुवार को दिल्ली में बारिश के बीच पीडब्लूडी हेडक्वार्टर स्थित सेंट्रलाइज्ड मानसून कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
आतिशी ने बताया इस कंट्रोल रूप से राजधानी भर के सभी गंभीर जलभराव वाले क्षेत्रों में CCTV द्वारा कड़ी नजर बना कर रखी गई है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया ग्राउंड स्टाफ द्वारा भी लगातार संभावित जलजमाव वाले स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है।
मंत्री आतिशी ने बताया कि जिन स्थानों से जलजमाव की शिकायतें आ रही है, उसे दूर करने के लिए तुरंत कदम उठाया जा रहा है। साथ ही शिकायत के बाद फॉलो-अप करते हुए कंट्रोल रूम से पूरी प्रक्रिया भी मॉनिटर की जा रही है।
मंत्री आतिशी ने बताया कि दिल्ली के लोग Toll Free No. 1800110093 या फिर Whatsapp Chatbot No. 8130188222 पर जलजमाव की शिकायत दर्ज कर सकते है। शिकायतें ऑनलाइन दर्ज की जाती हैं और संबंधित इंजीनियर को भेजी जाती हैं, जो समस्या का तुरंत समाधान करने के लिए एक टीम भेजते हैं।
अपने दौरे के दौरान मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दिल्ली भर में जलभराव वाले क्षेत्रों की रिपोर्ट सीधे उन्हें सौंपें और उन्हें हल करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताएं।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी अधिकारियों को जलभराव की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना चाहिए ताकि निवासियों को लंबे समय तक समस्याओं का सामना न करना पड़े।
