दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत अवधि 12 जुलाई तक बढ़ा दी

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत अवधि 12 जुलाई तक बढ़ा दी। केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष पेश हुए।
आपको बता दें कि आबकारी नीति मामले में ED ने 21 मार्च 2024 को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही कोर्ट ने CM केजरीवाल की उस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया जिसमें उन्होंने मांग की है कि मेडिकल बोर्ड से परामर्श के दौरान उनकी पत्नी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित होने की इजजात दी जाए। कोर्ट इस पर छह जुलाई को फैसला देगा।
