अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले दोनों पुलिसकर्मियों को शॉल भेंट कर उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले दोनों पुलिसकर्मियों को शॉल भेंट कर उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी-

आज दिनांक 30.06.2024 को जनपद सोनभद्र से 02 पुलिसकर्मी अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए ।

इस अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र, श्री कालू सिंह द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर सभी को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी ।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, श्री संजीव कटियार, प्रतिसार निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा भी सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को शुभकामनायें दी गई ।

*सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मी की सूची:-*
1.उ0नि0ना0पु0 सिराजुद्दीन खां।
2.मु0आ0ना0पु0 गोपाल नारायण सिंह ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]