IMF ने भारत को अफगानिस्तान, चीन और उत्तर कोरिया के साथ रखे जाने की सख्त आलोचना की…….

इंडियन माइनॉरिटी फाउंडेशन (IMF) ने अमेरिकी विदेश विभाग की वार्षिक धार्मिक आजादी रिपोर्ट में भारत को अफगानिस्तान, चीन और उत्तर कोरिया के साथ रखे जाने की सख्त आलोचना की. IMF ने रिपोर्ट की निंदा करते हुए कहा कि USCIRF दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत विरोधी पूर्वाग्रह से ग्रसित है.रिपोर्ट के बारे में इंडियन माइनॉरिटी फाउंडेशन ने सोशल मीडिया मंच X पर अपने लंबे पोस्ट में कहा कि फाउंडेशन अमेरिका की USCIRF की अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट की कड़ी निंदा करता है. USCIRF की ओर से भारत को अफगानिस्तान, क्यूबा, उत्तर कोरिया, रूस और चीन जैसे सत्तावादी शासनों के साथ रखने का प्रयास देश के लोकतांत्रिक ढांचे, जीवंत नागरिक समाज और बहुलवादी इतिहास की अनदेखी करता है.
