डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में २ आतंकिय मारे गए

डोडा जिले के गंडोह इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में समाचार भिजवाए जाने तक 2 विदेशी आतंकी मारे जा चुके थे और 1 अन्य के साथ गोलीबारी जारी थी।अधिकारियों ने जम्मू में बताया कि जिला डोडा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ उस समय शुरू हो गई, जब वहां छुपे आतंकियों ने हथियार डालने से मना कर दिया।

व्यापक तलाशी अभियान छेड़ा : इस बीच सुरक्षाबलों ने रियासी के उस घटनास्थल पर व्यापक तलाशी अभियान छेड़ा है, जहां कुछ दिन पहले आतंकियों ने यात्री बस पर हमला बोल 10 श्रद्धालुओं को मौत के घाट उतार दिया था। यह तलाशी अभियान इसलिए छेड़ा गया है, क्योंकि वहां 3 संदिग्धों को देखने की सूचना मिली थी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]