विंधमगंज रेलवे स्टेशन रोड में ट्रांसफार्मर जलने से रवासियों को काफी है परेशानी लोगों में है विद्युत विभाग से आक्रोश
विंधमगंज रेलवे स्टेशन रोड में ट्रांसफार्मर जलने से रवासियों को काफी है परेशानी लोगों में है विद्युत विभाग से आक्रोश

संवाददाता अजय गुप्ता
विंढमगंज थाना क्षेत्र के बुटवेढवा विंढमगंज रेलवे कॉलोनी में 48 घंटा से ट्रांसफार्मर जलने से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे रेलवे कॉलोनी व ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ऑनलाइन शिकायत कर के । ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। स्टेशन क्षेत्र में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे पूरे रेलवे कॉलोनी व आस पास में विद्युत आपूर्ति होती है। दो दिन पूर्व ट्रांसफार्मर धू धू कर जल गया। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत की लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।

वहीं बिजली के अभाव में एक तरफ जहां लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं, वहीं पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिन लोगों ने इनवर्टर लगा रखा है, उसकी बैट्री चार्ज न होने से शोपीस बन गई हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही । अंधेरे में रहने को विवश हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार भले ही 48 घंटे में ट्रासंफार्मर बदलने का दावा कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत इससे परे है। विभागीय अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्या पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। अजय गुप्ता रामचंद्र पासवान परशु कुशवाहा,,जय प्रकाश, आनंद, कपिल,संजय शशी प्रकाश आदि ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है ।
विंढ़मगंज रेलवे स्टेशन क्षेत्र के रहवासी कृपया ध्यान दें इस रूट का ट्रांसफार्मर जल चुका है कृपया सभी लोग अपने-अपने घर का लाइट इनवर्टर हिसाब किताब से चलायाजाए जनहित में जारी।
