सोनभद्र: बेलहत्थी कागजों पर हैंडपंपों की मरम्मत, धरातल पर जल संकट

सोनभद्र: बेलहत्थी कागजों पर हैंडपंपों की मरम्मत, धरातल पर जल संकट

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) म्योरपुर विकासखंड अंतर्गत बेलहत्थी ग्राम पंचायत इन दिनों भीषण पेयजल संकट से जूझ रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद गांव में पेयजल व्यवस्था अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई है। नतीजा यह है कि गांव के विभिन्न मजरों में इंडियामार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। सोमवार को नेशनल सोनभद्र टाइम्स की टीम ने बेलहत्थी के कुछ टोलो में जमीनी पड़ताल कर सच्चाई जानने की कोशिश की तो हकीकत सामने आ गई। क्षेत्र के गांव रानीताली,कोड़री, कोड़रा, टेढ़ीवा,जोगीडीह आदि गांवों के अधिकांश इंडियामार्का हैंडपंप खराब मिले। स्टेट हाईवे से बेलहत्थी ग्राम पंचायत में प्रवेश करते ही, सर्वप्रथम प्रधान जी के घर के नुक्कड़ पर अवधेश के घर के पास का हैंडपंप खराब मिला, रामकेश के घर के पास खराब हैंडपंप, रोजगार सेवक ओमप्रकाश के घर के पास का हैंड पंप खराब,कोड़रा माधो सिंह के घर के पास, हूब लाल के घर के पास, गुलाब के घर के पास, रामदुलारे के घर के पास, पड़ताल में इंडिया मार्का हैंड पाइप खराब मिली। ग्रामीणों की माने तो प्रधान सेक्रेटरी से कई बार हैंड पंप बनाने का अनुरोध किया गया। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। कोड़रा निवासी रामदुलारे खरवार ठीक पंचायत भवन के सामने अपने खराब हैंडपंप को मरम्मत कराते हुए मिले। रामदुलारे ने बताया हम अपने मजदूरी से हैंडपंप बना रहे हैं। यहां तक की समान भी खरीद कर लगाने की बात बताई। गांव में दर्जनभर से ऊपर हैंडपंप बीते कई माह से खराब हैं। जबकि इसमें से अधिकांश हैंडपंप कागजों पर मरम्मत के साथ ठीक किये जा चुके हैं। बावजूद इसके हैंडपंप पानी नहीं दे रहे हैं। जिससे लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अबिलंब हैंडपंप मरम्मत कराने की मांग की है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]