बाढ़, भूस्खलन और तूफान से 39 की मौत

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में दो लोगों की मौत हुई है जिससे इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या 39 हो गई है। कोपिली और कुशियारा नदियां क्रमशः धरमतुल और करीमगंज में खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं।

वर्तमान में 12 जिलों – बारपेटा, कामरूप, बाजाली, गोलपाड़ा, नागांव, होजाई, उदलगुरी, करीमगंज, दरांग, नलबाड़ी, कामरूप महानगर और कछार में 2,63,452 लोग प्रभावित हैं। शुक्रवार को 19 जिलों में 3.90 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे। एएसडीएमए के बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में प्रभावित आबादी 33 राजस्व जिलों और 1,027 गांवों में फैली हुई है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]