सवारी से भरी कमांडर जीप को टीपर ने मारी टक्कर आधा दर्जन यात्री हुये घायल

सवारी से भरी कमांडर जीप को टीपर ने मारी टक्कर आधा दर्जन यात्री हुये घायल ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी

चोपन/ सोनभद्र – मंगलवार को चोपन से सवारी बैठा कर ओबरा जा रही एक कमांडर जीप को वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर यूको बैंक के समीप एक टीपर ने टक्कर मार दी जिससे जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई वहीं जीप चालक सहित पर यात्री घायल हो गये सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया| प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर लगभग 1.30 बजे चोपन से सवारी बैठा कर ओबरा जा रही कमांडर जीप जैसे ही यूको बैंक के समीप पहुंची तभी अशोक लीलैंड सर्विस सेंटर के सामने टीपर यू0पी0 64 बी0टी0 8041 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे जीप चालक जग्गन उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी चोपन तथा कमांडर जीप पर सवार यात्री शंकर केसरी पुत्र लक्ष्मण केसरी उम्र करीब 40 वर्ष, सीमा केसरी पत्नी शंकर केसरी उम्र करीब 38 वर्ष, सोनी केसरी पुत्री राजेश केसरी उम्र करीब 23 वर्ष, तथा आकांक्षा केसरी उम्र करीब 17 वर्ष, अनन्या केसरी उम्र करीब 10 वर्ष, आसमीन केसरी उम्र करीब 10 वर्ष पुत्रीगण शंकर केसरी सभी निवासीगण डिग्री कॉलेज ओबरा के पास थाना ओबरा जनपद सोनभद्र घायल हो गये घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है वहीं टीपर को पुलिस द्वारा अपनी अभिरक्षा में ले लिया गया|

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]