अटल आवासीय विद्यालय के2024-25 प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित इसी माह होगी काउंसलिंग
अटल आवासीय विद्यालय के2024-25 प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
इसी माह होगी काउंसलिंग

राजेश तिवारी (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) विंध्याचल मंडल के गुरमुरा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में सत्र 2024-25 कक्षा 6 एवं 9 प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया जिसमें कक्षा 6 में 140 एवं कक्षा 9 में 136 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है।
उक्त आशय की जानकारी प्रधानाचार्य बीके मंडल ने देकर बताया कि प्रवेश परीक्षा परिणाम में जनपद मिर्जापुर से कक्षा 9 में 43 कक्षा 6 में 42 जनपद भदोही से कक्षा 9 में 11 कक्षा 6 में 9 जनपद सोनभद्र से कक्षा 9 में 82 कक्षा 6 में 89 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग परीक्षा 27 जून से शुरू होगी। जनपद मिर्जापुर के छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग 27 जून को तथा जनपद भदोही के समस्त छात्राओं एवं सोनभद्र के कक्षा 6 के 39 एवं कक्षा 9 के 36 छात्राओं की काउंसलिंग 28 जून व शेष बचे सोनभद्र के कक्षा 9 के 50 एवं कक्षा 6 के 46छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग 29 जून सुबह दस बजे से रखा गया है। सभी छात्र-छात्राएं समय से उपस्थित होकर काउंसलिंग करना सुनिश्चित करेंगे। स्थानांतरण प्रमाण पत्र काउंसलिंग में लाना अनिवार्य नहीं है बल्कि प्रवेश परीक्षा के समय स्थानांतरण प्रमाण पत्र जमा करना आवश्यक है। सभी चयनित छात्र-छात्राओं को दूरभाष के माध्यम से काउंसलिंग के लिए सूचित किया जाएगा।
