अजित पवार की पत्नी राज्यसभा के लिए नामांकन करने पहुंचीं

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी राज्यसभा से संसद पहुंचेंगी. एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल के इस्तीफे के बाद खाली हुई राज्यसभा की सीट से अब सुनेत्रा पवार सांसद बनेंगी.
सुनेत्रा पवार जल्द ही राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहीं हैं.
सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की बारामती सीट से चुनाव लड़ा था. उनके सामने शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले थीं. इस सीट से सुप्रिया सुले ने सुनेत्रा पवार को लगभग डेढ़ लाख वोटों से हराया है. लोकसभा हारने के बाद अब अजित पवार अपनी पत्नी सुनेत्रा को राज्यसभा से संसद भेजने की तैयारी कर रहे हैं.
