राजनाथ सिंह ने गुरूवार को रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया

राजनाथ सिंह ने गुरूवार को रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा, ”पीएम मोदी ने मुझे फिर से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। हमारी प्राथमिकताएं वही रहेंगी, देश की सुरक्षा।हम एक मजबूत और ‘आत्मनिर्भर’ भारत विकसित करना चाहते हैं। हम रक्षा निर्माण पर आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं।रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने 21,000 करोड़ रुपए से अधिक के रक्षा उपकरण निर्यात किए हैं। हमारा लक्ष्य अगले 5 वर्षों में इस आंकड़े को 50,000 करोड़ रुपए तक ले जाना है। हमें अपनी तीनों सशस्त्र सेनाओं, भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना पर गर्व है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]