दो मालगाड़ियां आपस में टकराई

रविवार सुबह पंजाब के सरहिंद तहसील के नजदीक माधोपुर गांव में दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में जान-माल के नुकसान का अंदाजा तस्वीरों से लगाया जा सकता है। गाड़ी पर सवार दो लोकोपायलट घायल हो गए हैं।घायलों को इलाज के लिए जल्द से जल्द नजदीक के श्री फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनों पायलटों की हालत गंभीर थी। इस कारण उन्हें राजिंदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों घायल ड्राइवरों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी विकास कुमार और हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। एक के सिर में तो दूसरे की पीठ में गंभीर चोट लगी है।
रेलगाड़ियों के बीच कैसे हुआ हादसा
यह हादसा पंजाब के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ है। स्टेशन पर दो मालगाड़ियां खड़ी थीं। इनमें कोयला भरा हुआ था। दोनों गाड़ियों को पंजाब की ओर जाना था। लेकिन रविवार सुबह एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी मालगाड़ी से जाकर टकरा गया। इंजन के टकराने से इंजन पलटा और अंबाला से जम्मू तबी की तरफ जा रही पैसेंजर गाड़ी से टकरा गया। इससे पैसेंजर ट्रेन को भी नुकसान हुआ है। साथ ही ट्रैक को अधिक नुकसान हुआ है।
टक्कर में दोनों मालगाड़ियों का हुआ बुरा हाल
एनआई के भेजे विजुअल्स में साफ देखा जा सकता है कि दोनों मालगाड़ियां के डिब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए हैं। इस कारण मालगाड़ियों में काफी नुकसान हुआ है। इतने भीषण हादसे में किसी की जान जाने की खबर अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों लोकोपायलट को गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे में अंबाला से लुधियाना अप लाइन हुई ठप
इस भीषण हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों और बचाव दल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। इससे स्थिति को फिर से सामान्य बनाने के लिए काम तेजी से हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में गाड़ी का इंजन पटरी से उतरकर अंबाला से जम्मू तवी की ओर जा रही पैसेंजर गाड़ी समर स्पेशल(04681) में फस गया । इससे ट्रेन को नुकसान होने की बात कही जा रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि इससे पैसेंजर ट्रेन में किसी के जान का नुकसान नहीं हुआ है।
दूसरा इंजन लगाकर रवाना की पैसेंजर ट्रेन
हादसे में पैसेंजर ट्रेन को भी नुकसान हुआ है। उसमें दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को राजपुरा की ओर भेज दिया गया है। हादसे से रेलवे लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। रेलवे कर्मचारी पटरियों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। अधिकारियों ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
श
