एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी हादसे मे बाइक चला रहे शख्स की मौके पर ही मौत

भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में शनिवार रात को हुआ घटना यहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसकी वजह से टकराने के बाद बाइक चला रहे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस घटना के बाद आरोपी कार चालक तेजी से कार चलाता हुआ वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया
हादसा सीएम हाउस के पास हुआ है, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मृतक की पहचान रेहान के रूप में हुई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल कार चालक की तलाश की जा रही है।
