छत्तीसगढ़ बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट: मृतक के परिजनों को 30-30 लाख का मुआवजा, जांच के लिए कमेटी गठित

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा स्थित पिरदा की बारूद फैक्ट्री में हादसे के पांचवे दिन परिजनों से बात‌ के बाद सात‌ मजदूरों के परिजनों को प्रबंधन ने 30-30 लाख रुपए का मुआवजा दे दिया है इसमें से दो परिजनों ने मुआवजा लेने से इनकार कर दिया इसके बाद फैक्ट्री को जांच होने तक बंद रखने का फरमान कलेक्टर ने जारी कर दिया है जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के बाहर अभी भी ग्रामीण डटे हुए हैं।बतादें स्पेशल ब्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड बेमेतरा में 25 में शनिवार की सुबह 7 बजकर 55 मिनट में पीटीएन प्लांट में जोरदार धमाका हुआ था। इस धमाके में 8 मजदूर के चपेट में आने की खबरें सामने आई थी। जिसमें से एक मजदूर की मौत इलाज के दौरान ही हो गई थी। वहीं 6 मजदूर घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के बाद वापस घर भेज दिया गया। इसके अलावा आठ मजदूरों की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी बताया जा रहा है कि जिन मजदूरों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी उनमें रामकिशन, नीरज ध्रुव, शंकर यादव, नरहर यदु, दगेंद्र साहू, लोकनाथ यादव, विजय कुमार, पुष्पराज देवदास शामिल है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]