दुद्धी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का आगमन कल,प्रत्याशी कुंवर छोटेलाल खरवार के समर्थन में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित
दुद्धी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का आगमन कल, जनसभा को करेंगे संबोधित

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
दुद्धी (सोनभद्र) यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आगमन कल बुधवार को प्रातः 11:00 बजे दुद्धी में होने जा रहा है। वह विधानसभा उपचुनाव दुद्धी 403 विधायक पद के प्रत्याशी विजय सिंह गौड़ तथा लोकसभा 80 रावटसगंज प्रत्याशी कुंवर छोटेलाल खरवार के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
इंडिया गठबंधन रैली कार्यक्रम बुधवार की सुबह 11:00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के खेल के मैदान में संपन्न होगा। जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसभा को संबोधित करेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव ने दुद्धी विधानसभा से अधिक से अधिक लोगों को रैली में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को सुनने का आह्वान किया है ।
