पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

राजेश तिवारी ( संवाददाता)
कोन/ सोनभद्र– विंढमगंज थाना क्षेत्र के अति दुरूह क्षेत्र जंगल पहाडो़ से घिरा बासिन् गाँव में तेंदु पत्ता (बीड़ी) की तोड़ान करने आये बभनी थाना क्षेत्र निवासी कमलेश खरवार उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र सूबेदार खरवार महुआ पेड़ में गमछे के सहारे फ़ांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामविहारी ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के पश्चात अंतपरीक्षण हेतु दुद्धी भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र के जंगलों में तेंदू पत्ता (बीड़ी) तोड़ान के लिए आये मजदूरों में पानकुंवर पत्नी जगदेव निवासी धनखोर, म्योरपुर ने सूचना दी कि उक्त मृतक बीते एक सप्ताह से ग्राम बासिन् में बैजनाथ के घर के सामने झोपड़ी में रहकर बीड़ी पत्ता तोड़ने आये थे साथ में सविता, कमलेश खरवार पुत्र स्व. सूबेदार निवासी दवना टोला थाना बभनी भी थे। आज सुबह तड़के जब सभी लोग पास के जंगल में बीड़ी पत्ता तोड़ने के लिए चले गए थे ततपश्चात अखिलेश पुत्र रमाशंकर उम्र लगभग 13 वर्ष ने सूचना दिया कि सविता का भाई कमलेश खरवार झोपड़ी के पास महुएँ के पेड़ की डाल में गमछे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक किन परिस्थितियों में अपनी जीवन लीला समाप्त किया है इसकी छानबीन की जा रही है तथा पोस्टमार्डम रिपोर्ट आने के बाद विधि संवत कारवाई की जायेगी।
