मोबाइल में फ़ोटो विवाद को लेकर युवक को दबंगो ने पीटा ,मामला दर्ज
मोबाइल में फ़ोटो विवाद को लेकर युवक को दबंगो ने पीटा ,मामला दर्ज

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी| कोतवाली पुलिस ने एक युवक को पिटाई के मामले में चार लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गई है | पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित महेश कुमार पुत्र गिरवर कुशवाहा निवासी डूमरडीहा ने अवगत कराया कि मोबाइल पर फ़ोटो को लेकर चार लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी व गाली गलौज के साथ जान मारने की धमकी भी दी| पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर नीतीश कुमार ,सुनील कुमार ,अजित कुमार,रामेश्वेर चारों निवासी मझौली के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है|
