टैंकर की टक्कर से डिवाइडर से भिड़ी रोडवेज बस, होमगार्ड की मौत, चालक सहित 15 घायल

आजमगढ़ में बाराबंकी जिले से चुनावी ड्यूटी कर वापस लौट रहे 66 होमगार्डों से भरी रोडवेज बस मंगलवार की भोर में तहबरपुर थाना के वहनी गांव के समीप पूर्वाचल एक्सप्रेस – वे के स्टोन नंबर 216 पर टैंकर की टक्कर से डिवाइडर से टकरा गई . हादसे में ऐराकला निवासी होमगार्ड 42 वर्षीय बृजेश सिंह की मौत हो गई , जबकि बस चालक सहित 15 अन्य होमगार्ड घायल हो गए . पुलिस और यूपीडा टीम की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को अस्पताल भेजा गया .बाराबंकी में पाचवें चरण के लिए 20 मई को हुए मतदान के लिए होमगार्ड के जवान चुनावी ड्यटी करने गए थे.
