श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान
श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान
“OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र के मॉनिटरिंग सेल/थाना ओबरा पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप हत्या से सम्बन्धित प्रकरण में 04 नफर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा -*

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कॉन्विक्शन” के तहत प्रदेश में घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने एवं अपराधियों को मा0 न्यायालय में अधिकाधिक सजा कराये जाने हेतु विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्वक निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण तथा मा0 न्यायालय में सघन पैरवी हेतु प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाए जाने के लिए निर्देशित कार्य योजना के क्रम में मॉनिटरिंग सेल/थाना ओबरा पुलिस द्वारा थाना ओबरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-273/2016 धारा 304(2), 323 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त 01.बबई राम पुत्र स्व0 राम अभिलाष, 02. राजकुमार पुत्र बबई राम, 03. अशोक कुमार पुत्र बबई राम, 04. शिवकुमारी पत्नी बबई राम समस्त निवासीगण खैरटिया बिल्ली मारकुण्डी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप दिनांक 20.05.2024 को माननीय न्यायालय डीजे कोर्ट सोनभद्र द्वारा अभियुक्त *बबई राम को धारा 304(2) भादवि में 08 वर्ष का कारावास व 10,000 रुपये के अर्थदण्ड* से दण्डित किया जाता है अर्थदण्ड अदा न करने पर 06 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियुक्त *01.बबई राम पुत्र स्व0 राम अभिलाष, 02. राजकुमार पुत्र बबई राम, 03. अशोक कुमार पुत्र बबई राम, 04. शिवकुमारी पत्नी बबई राम समस्त निवासीगण खैरटिया बिल्ली मारकुण्डी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र को धारा 323 भादवि में 06 माह के कारावास* से दण्डित किया गया।
