भगवान राम के दर्शन को अयोध्या जा रही बस एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई, ड्राइवर की मौत श्रद्धालु हुए घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह चार बजे श्रद्धालुओं की बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। घटना नसीरपुर क्षेत्र की है। बस गाजियाबाद से अयोध्या जा रही थी।इस हादसे में दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हुए है, जिसमें से 16 घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया है। वहीं एक दर्जन घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया।

माइल स्टोन 56.600 पर श्रद्धालुओं से भरी बस गाजियाबाद से अयोध्या भगवान राम के दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे पत्थर से लदे ट्रक से टकरा गई। तेज आवाज के साथ जैसे ही बस ट्रक से टकराई तो बस में बैठे श्रद्धालुओं को चीख निकल पड़ी।

इंस्पेक्टर नसीरपुर शेर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जिस पर सीओ सिरसागंज एके चौरसिया व एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल मामूली रूप से घायल लगभग 16 श्रद्धालुओं को उपचार के लिए शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में 108 एंबुलेंस से भिजवाया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]