शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने पत्नी को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका,लव मैरिज की थी शादी

कानपुर नौबस्ता थाना क्षेत्र के आवास विकास हंसपुरम में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने गुुरुवार देर रात पत्नी को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया.ससुराल वाले महिला को लेकर हैलट पहुंचे. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में छह साल की बच्ची ने डॉक्टरों को अपने पिता की करतूत बताई तो पिता उसे साथ लेकर फरार हो गया. मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
हरबंश मोहाल पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाले शिव कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी 35 साल की बेटी सपना तिवारी उर्फ नीलम भजन मंडली में भजन गाती थी. मंडली में आवास विकास हंसपुरम निवासी राहुल तिवारी भी काम करता था. 14 साल पहले दोनों सपना ने राहुल से लव मैरिज की थी. दोनों का 8 साल का बेटा समर और 6 साल की बेटी शौर्या है.
