केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। वे पिछले तीन महीने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं। उनके निधन से दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक शोक की लहर दौड़ गई है।उनके निधन से ग्वालियर राजघराने को बड़ी क्षति पहुंची है। सूत्र बताते हैं कि उन्होंने दिल्ली एम्स में सुबह 9:30 बजे अंतिम सांस ली। कुछ समय से वेंटिलेटर पर थीं। उनका यहां सेप्सिस के साथ निमोनिया का इलाज चल रहा था। इधर, ग्वालियर में सिंधिया परिवार की छत्री पर अंतिम संस्कार से जुड़ी तैयारी शुरू हो गई है।
