हिजबुल्लाह ने दागी मिसाइल, एक इजरायली सैनिक की मौत

इजरायल और हमास के बीच पिछले करीब 6 महीने जंग जारी है. इजरायली सेना के हमले में फिलिस्तीनी शहर गाजा पूरी तरह तबाह हो चुका है और अब जंग का रुख रफाह की तरफ मुड़ता दिख रहा है.गाजा के बाद अब आईडीएफ यानी इजरायली रक्षा बल रफाह में हमास के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इजरायल के इस रवैये के खिलाफ अब दुनिया के कई देशों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. फिलिस्तीन में जंग रोकने की मांग करते हुए अमेरिका के अलावा यूरोप के कई बड़े देशों में लोग सड़कों पर उतर आए हैं. वैसे फिलिस्तीन में जारी तबाही के बावजूद खाड़ी के मुस्लिम देशों की तरफ से कोई बड़ी प्रतिक्रिया नहीं आई है. हांलांकि अब इजरायलियों का एक कदम अरब देशों के गुस्से को भड़का सकता है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]