राजस्थान में 1800 फीट नीचे जा गिरी लिफ्ट, 14 लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तर-पश्चिमी भारत के राज्य राजस्थान में झुंझुनू जिले के खेतड़ी के कोलियान खदान में लिफ्ट का रस्सा टूट जाने के कारण 14 लोग फंस गए थे। इनमें से अभी तक 10 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है और फंसे हुए अन्य 3 लोगों को निकालने के लिए अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के मुताबिक हादसा मशीन के पुराने हो जाने के कारण हुए है। कोलकाता से विजिलेंस की टीम भी लिफ्ट में मौजूद थी। टीम जांच करने के लिए पहुंची थी।

इस हादसे के बाद अभी तक फंसे हुए 14 में से 11 लोगों को सही-सलामत बाहर निकाला जा चुका है। सभी फंसे हुए लोगों को एक एक कर के बाहर निकाला जा रहा है।

साथ ही बाहर निकाले गए लोगों का मौके पर ही मौजूद डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू टीम द्वारा फंसे हुए लोगों तक खाना और दवाइयां भी पहुंचाई गई थीं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]