राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), किसी भी समय आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट होगा जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर किसी भी समय आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. साथ ही संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट इस सप्ताह के अंत तक जारी हो सकता है.रिजल्ट जारी करने को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक अपडेट नहीं की गई है. जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इन लिंकों के जरिए rajresults.nic.in या rajeduboard.rajast.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं. कक्षा 10वीं के लिए आरबीएसई परीक्षा 7 मार्च से आयोजित की गई थी और 30 मार्च को समाप्त हो गई थी. वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 26 फरवरी से 4 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की गई थी. छात्रों को अपने रिजल्टों की जांच करने के जन्मतिथि और पंजीकरण संख्या की आवश्यकता होगी.
