EPFO ने ‘ईज ऑफ लीविंग’ क्लेम्स को ऑटो सिस्टम से जोड़ा…..

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने बीते FY2023-24 के दौरान 4.45 करोड़ क्लेम्स का सेटिलमेंट किया है. इनमें से 2.84 करोड़ दावे EPF अकाउंट से पैसा निकालने को लेकर थे.श्रम मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि ‘जीवनयापन में आसानी’ के लिए EPF योजना, 1952 के पैरा 68के… शिक्षा और विवाह को लेकर… और 68बी…मकान के लिए… के तहत सभी क्लेम्स को ऑटो क्लेम सल्यूशन सिस्टम के अंतर्गत लाया गया है.सीमा को पहले के 50,000 रुपये से दोगुना कर 1,00,000 रुपये कर दिया गया है. इस कदम से लाखों EPFO सदस्यों को फायदा होने की उम्मीद है.
