AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने BJP पर बोला हमला……

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 13 मई को लोग 11 सीटों पर मतदान कर रहे हैं. इस बीच छत्रपति संभाजी नगर से AIMIM उम्मीदवार इम्तियाज जलील ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है.छत्रपति संभाजी नगर में त्रिकोणीय मुकाबले पर सांसद इम्तियाज जलील ने कहा, “चुनाव के समय किसी भी उम्मीदवार को कम नही समझना चाहिए. छत्रपति संभाजी नगर में कुल 38 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. सभी मेरे लिए चुनौती हैं. बीते 5 सालों में महाराष्ट्र में सबसे घिनौनी और घटिया राजनीति हुई है. बीजेपी अपने मकसद में कामयाब हो रही है. इस देश में इलेक्टोरल रिफार्म की जरुरत है.”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]